महुआ चुनने को लेकर हुए विवाद, 4 लोगों की गयी जान

झारखंड में महुआ चुनने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई। घटना सिमडेगा जिले की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुरडेग थाना क्षेत्र स्थित कुटमाकछार महुआडीह गांव में गुरुवार को हुई इस घटना में एक महिला समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछाताछ कर रही है।

गुरुवार की सुबह गांव के महेंद्र यादव, बितलो यादव, सुनील यादव और लेनवती देवी अपने परिवार वालों के साथ अपनी जमीन में लगे महुआ पेड़ से गिरे महुआ को चुन रहे थे। इसी क्रम में उनके ही खानदान के लीलाधर यादव और गोलेश्वर यादव अपने परिजनों के साथ पहुंचे और महुआ चुनने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखथे विवाद मारपीट में बदल गया।

दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी, डंडा और धारदार हथियार से वार करने लगे। टांगी से हमले में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बितलो यादव और महेंद्र ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।

थाना प्रभारी मोहन बैठा ने अन्य घायलों को अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या और मारपीट के आरोपी लीलाधर, गुलेश्वर सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी सहदेव साव भी थाने पहुंच चुके हैं और आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com