महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुणे पिंपरी-चिंचवाड़ नागपुर शहर को 31 मार्च तक बंद रखने का दिया आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और  नागपुर 31 मार्च तक बंद रखने का अादेश दिया है। दरअसल ये शहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब हैं। राज्य में आवश्यक सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन को छोड़कर मुंबई महानगर को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये छुट्टी नहीं बल्कि भीड़ से बचने का एक तरीका है। इस दौरान राज्य के बैंक भी खुले रहेंगेे। ज्ञात हो कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया कि तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। ये रोगी पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे और मुंबई के रहने वाले हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या अब बढ़कर 52 हो गई है।

डब्बावालों ने बंद की सेवाएं

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां के डब्बावालों ने भी अपनी सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी हैं। वहीं राज्य सरकार ने राशन कार्ड पर प्रतिमाह मिलने वाले राशन पर भी दो माह का राशन एक साथ देने की घोषणा कर दी है। यहां अप्रैल में ही मई और जून का राशन भी दे दिया जाएगा।

 मुंबई में आंशिक लॉक डाउन

महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही मुंबई में आंशिक लॉक डाउन की तैयारी कर ली थी। जिसके अंतर्गन 50 फीसद कर्मचारियों के साथ कार्य करने की योजना तैयार की थी। बाजारों में भीड़ कम करने के लिए कुछ दुकानों को सुबह तो कुछ को दोपहर में खोलने के लिए कहा था। वहीं लोगों से अपील की थी की सार्वजनिक वाहनों का कम प्रयोग करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com