भाजपा नेता संजय सिंह के बंगले को तत्काल खाली करने आदेश: सैन्य अधिकारी

लखनऊ स्थित सैन्य छावनी में भाजपा नेता संजय सिंह के बंगले को खाली करवाने के लिए शनिवार सुबह सैन्य अधिकारी पहुंचे।

इस दौरान एक बार फिर बंगले के सारे कागजातों की जांच की गई। संजय सिंह को 3.14 एकड़ जमीन को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है।

इसे लेकर उनके बंगले के बाहर नोटिस भी लगा दी गई है। शाम को एक बार फिर से सैन्य अधिकारी बंगले में जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

बताया गया कि बंगले के क्षेत्रफल में कुल 4.15 एकड़ जमीन है, जिसमें से 3.14 एकड़ पर संजय सिंह ने कब्जा कर रखा है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com