भगवान स्वामीनारायण का अक्षरधाम मंदिर गुजरात के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक: धर्म

अहमदाबाद के गांधीनगर इलाके में स्थित अक्षरधाम मंदिर गुजरात के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। 1992 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी। यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है और यहां पर उनकी सोने की करीब 7 फीट ऊंची मूर्ति रखी है। इस मंदिर की दीवारों पर गुलाबी पत्थर लगा है जो सूरज की रोशनी पड़ने पर चमकता रहता है।

चंदोला झील यहां के ऐतिहासिक स्थलों में सुमार है। देखने में बेहद ही खूबसूरत इस झील का निर्माण मुगल सुल्तान अहमदाबाद ताज खान नारी अली की पत्नी ने करवाया था।

साबरमती नदी के तट पर स्थित साबरमती आश्रम भी यहां के प्रमुख तिहासिक स्थलों में सुमार है। महात्मा गांधी जी द्वारा इसकी स्थापना 1915 में की थी। यह आश्रम संग्रहालय, पुस्तकालय, ऐतिहासिक सभागार के रूप में देखा जाता है।

अहमदाबाद के संस्थापक सुल्तान अहमद शाह के नाम इस प्राचीन मस्जिद का नाम रखा गया है। शहर में सबसे पुरानी मस्जिदों में से गिनी जाने वाली यह मस्जिद अपनी शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। 1414 ई.पू. में स्थापित इस मस्जिद को काले और सफेद संगमरमर से खूबसूरत बनाया गया है।

  • यह मंदिर हरे-भरे पेड़-पौधों से सुशोभित है।
  • बच्चों को खेलने के लिए उद्यानों में उचित व्यवस्था।
  • यहां पर मौजूद झरने और झीलें इस स्थान को और अधिक आकर्षित बना देती हैं।
  • अक्षरधाम मंदिर में कला, वास्तुकला, शिक्षा, अनुसंधान और प्रदर्शनियों के विभिन्न पहलुओं को एक साथ देखा जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com