ब्लेड की बनावट क्यों होती हैं इस तरह से जान के आप दंग रह जायेंगे !

बचपन से हम सभी ब्लेड  को एक ही डिज़ाइन में देखते आ रहे हैं लेकिन क्या  कभी आपने सोचा है कि ब्लेड के बीच में बनाया गया ये डिज़ाइन किस काम आता है, और हमेशा ब्लेड  इसी डिज़ाइन में क्यों होती है? नहीं ना तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको बताते हैं ब्लेड का डिज़ाइन ऐसा ही क्यों होता है?

असल में , इस डिजाइन के न बदलने के पीछे कारण है जिलेट कंपनी। ये वही कंपनी है जिसने ब्लेड बनाने की शुरूआत की थी।साल 1901 में जिलेट कंपनी के संस्थापक किंग कैंप जिलेट ने अपने के सहयोगी विल्लियम निकर्सन के साथ मिल कर ब्लेड को डिज़ाइन किया था। उस वक्त ब्लेड का वैसा ही डिजाइन था, जैसा आज है। उन्होंने ये डिजाइन पेटेंट करा लिया था।

कैसे हुई इसकी शुरुवात :

उस समय में लोग शेविंग के लिए उस्तरे का इस्तेमाल करते थे, लेकिन उस्तरे से शेविंग करना बहुत जोखिम भरा होता था। साथ ही समय  भी बहुत लगता था। किंग कैंप ने उस्तरे का ही एक विकल्प खोजा और दो धारी वाला सेफ्टी रेजर बनाया।

दूसरी कंपनियों ने क्यों नहीं बदले डिजाइन-

उस समय कोई भी कम्पनी ब्लेड बनाने के मैदान में नही थी। पूरी दुनिया में उस समय केवल जिलेट ही ब्लेड बनाया करती थी। इसके बाद कई कंपनियां आईं, लेकिन किसी ने भी ब्लेड के इस डिजाइन को नहीं बदला। इसका कारण जिलेट कंपनी ही थी। उस वक्त कंपनियों के सामने दिक्कत थी कि उस वक्त रेजर जिलेट कंपनी के ही आते थे इसलिए रेजर में ब्लेड फिट करने के लिए शेव उसी डिजाइन में रखना पड़ता था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com