पंजाब में 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, जालंधर में एक की कोरोना से मौत

शहर में वीरवार काे कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस सामने अाए है। इससे पहले बुधवार को जालंधर के एक मरीज की कोरोना से लुधियाना में मौत हुई और 44 अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें सिविल अस्पताल की एक डॉक्टर, दो पुलिस कर्मी, चार कैदी और दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।  कोरोना ने बुधवार को 18 नए इलाकों में दस्तक दी है। न्यू उपकार नगर के एक ही परिवार के सात लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

गुड़ मंडी में रहने वाले मुश्ताक अहमद (65) की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें 19 जून को डीएमसी लुधियाना में दाखिल करवाया गया था। सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया और कोरोना होने की पुष्टि हुई। बुधवार को उनकी मौत हो गई। इधर, 15 मरीजों को सिविल अस्पताल और चार को मेरीटोरियस स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है।

बुधवार को जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें  निजी अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट और दो एनआरआइ भी शामिल हैं। इनमें 20 मरीज दूसरे लोगों के संपर्क में आने वाले हैं और 25 मरीजों को कोरोना होने का कोई कारण सामने नहीं आया। तीन मरीज उत्तर प्रदेश और पंजाब के अन्य जिलों से हैं।

सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह का कहना है कि डीएमसी अस्पताल लुधियाना में हुई मौत के बारे में उन्हें वहां से कोई सूचना नही मिली है। उन्होंने बताया कि 310 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 261 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जिले में 20748 लोगों के सैंपल लिए गए और इनमें से 18870 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए। 990 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उम्र   लिंग     पता
1.   52   महिला  संतोखपुरा
2.   60   महिला  हेलरां, करतारपुर
3.   58   पुरुष     बड़ा पिंड, करतारपुर
4.   20   पुरुष     मंड
5.   28   महिला  काकी पिंड
6.   13   बच्चा    शहीद बाबू लाभ सिंह नगर
7.   24   महिला  एकता नगर, चौगिट्टी
8.   45   महिला  संतोखपुरा
9.   16   लड़का  संतोखपुरा
10.  42   पुरुष   चूहड़वाली
11.  25   पुरुष   छज झंड
12.  18   लड़का   नाहलां
13.  35   महिला  लेसड़ीवाल
14.  37   पुरुष   मोहल्ला रामगढिय़ा
15.  35   पुरुष   जंड्डूसिंघा
16.  65   महिला  पधियाणा
17.  38   महिला  दशमेश नगर, आदमपुर
18.  24   पुरुष   कठार
19.  20   पुरुष   नचवां
20.  39   पुरुष   शहीद बाबू लाभ सिंह नगर
21.  15   लड़की  शहीद बाबू लाभ सिंह नगर
22.  48   पुरुष   मोहन विहार, रामामंडी
23.  17   लड़का  न्यू उपकार नगर
24.  18   पुरुष   न्यू उपकार नगर
25.  28   महिला  न्यू उपकार नगर
26.  50   महिला  न्यू उपकार नगर
27.  28   पुरुष   न्यू उपकार नगर
28.  5    बच्ची  न्यू उपकार नगर
29.  20   महिला  न्यू उपकार नगर
30.  26   पुरुष   पीएपी कैंपस
31.  33   महिला  गुजराल नगर
32.  7    बच्चा   कालिया कालोनी
33.  18   महिला  कालिया कालोनी
34.  40   पुरुष   संतोखपुरा
35.  35   पुरुष   अड्डा महितपुर, नकोदर
36.  23   पुरुष   मोहल्ला गुरु नानकपुरा, नकोदर
37.  20   पुरुष   ढडवां
38.  23   पुरुष   गिल्लां, नकोदर
39.  23   पुरुष   राजा गार्डन, गदईपुर
40.  35   महिला  अवतार नगर
41.  60   महिला  अली मोहल्ला
42.  32   महिला  लम्मा पिंड
43.  38 महिला  सिविल अस्पताल

कोरोना मीटर
आज संक्रमित : 44
आज मौत : 01
कुल संक्रमित : 646
अब तक स्वस्थ : 339
एक्टिव केस : 356
कुल मौत : 19

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com