नशे में धुत दारोगा ने अपनी महिला मित्र के रेस्टोरेंट किया खूब हंगामा

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है। लखनऊ में भाजपा नेता के रेस्टोरेंट में एएसपी के बवाल के बाद अब मेरठ में बड़ा मामला सामने आया है। 

जमकर हंगामा किया  

मेरठ में शराब के नशे में धुत दारोगा और उसकी महिला मित्र ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दारोगा की महिला मित्र ने रेस्टोरेंट में किसी बात पर नाराज होकर मालिक पर पिस्टल तान दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है। दारोगा तथा महिला मित्र को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया गया है। कंकरखेड़ा पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। 

चौकी इंचार्ज है 

मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार कल देर रात अपनी वकील महिला मित्र के साथ भाजपा के वार्ड 40 के पार्षद मनीष चौधरी के ब्लैक पेपर रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। मनीष चौधरी ने बताया कि खाना देने में उसके कर्मचारियों को थोड़ी देर हो गई। जिसके बाद दारोगा की महिला मित्र ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों ने विरोध किया तो महिला ने अपने दारोगा दोस्त की पिस्टल छीन ली और कर्मचारियों पर तान दी। 

भाजपाई पक्ष में आए 

सूचना पर पहुंचे रेस्टोरेंट के मालिक मनीष चौधरी ने जब महिला को समझाने का प्रयास किया तो उस पर भी पिस्टल तान दी। दारोगा ने भी कर्मचारियों और मालिक के साथ गाली गलौज की। कर्मचारियों ने भी दारोगा की जमकर पिटाई की। सूचना पर सीओ दौराला पंकज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को कंकरखेड़ा थाने ले आए। यहां मनीष चौधरी के पक्ष में भाजपाई आ गए और हंगामा करने लगे। सीओ ने उन्हें समझाकर शांत किया। मामले में देर रात तक लिखापढ़ी नहीं हुई थी। 

महिला तेज विहार की रहने वाली है। उसका अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इन दोनों ने हाईवे पर चलती गाड़ी में शराब पी। सीओ का कहना है कि दारोगा और उसकी मित्र नशे में थे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

चलती कार में हाईवे पर पी शराब 

कंकरखेड़ा थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि दारोगा और उसकी महिला वकील मित्र ने चलती कार में शराब पी और इसके बाद वह रेस्टोरेंट पर पहुंचे। 

महिला का चल रहा है दहेज एक्ट का मुकदमा 

महिला तेज विहार कंकरखेड़ा की रहने वाली है। उसकी शादी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद निवासी एक युवक से हुई थी। उसका अपने पति और ससुरालियों से दहेज एक्ट का मुकदमा चल रहा है। जिसकी विवेचना दारोगा सुखपाल सिंह पंवार ही कर रहे हैं। 

दोनों को हिरासत में लिया गया 

एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला और दारोगा ने रेस्टोरेंट पर हंगामा किया है। दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों शराब के नशे में थे। दारोगा की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com