नई दिल्ली: कमल हासन अपने विवादित बयानों को लेकर एक बार चर्चा में घिर गए हैं। बीते दिनों एक्टर को जयललिता पर दिए बयानों की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनकी आने वाली फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए गए थे। इस बार कमल हासन धार्मिक ग्रंथ पर विवादित बयान देने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस वजह से वह काफी मुश्किलें में पड़ गए हैं।
ये रियलिटी स्टार्स कमाते हैं मिलियन डॉलर्स
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने हिंदू धर्म ग्रंथ महाभारत पर आपत्तिजनक बयान दिया था। उनके दिए इस बयान उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि, ‘भारतीय एक किताब (महाभारत) को बहुत इज्जत देते हैं, जिसमें यह साफ जाहिर है कि जुए के चक्कर में एक महिला को दांव पर लगा दिया गया था, जैसे वह कोई वस्तु हो।
इस वजह से एक्टर ऋतिक रोशन की बढ़ी जा रही है परेशानी, सर पर बीनी पहनकर घूम रहें
कमल ने 12 मार्च को यह बयान एक चैनल के इंटरव्यू में दिया था। एक्टर अपने इस बयान पर हिंदू मुनानी काटची नाम के एक संगठन ने 15 मार्च को चेन्नई पुलिस कमिश्नर के पास मामला दर्ज कराया गया है। खबरों के मुताबिक हिंदू मुनानी काटची के सदस्य आदिनाथ सुंदरम ने भी एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने महाभारत और उसके मुख्य किरदारों का अपमान करने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर उनके खिलाफ कोर्ट में पीआईएल दर्ज कर दी गर्इ है।
हिंदू मुनानी काटची के अध्यकक्ष अर्जुन संपत ने एक्टर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि, क्या वह ऐसी टिप्पणी इस्लाम, कुरान, ईसाई धर्म या बाइबिल पर दे सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal