दो पुलिस कांस्टेबलों की पिटाई राजस्थान के धौलपुर मे, कांग्रेस नेता के बेटे का नाम आया सामने 14 के खिलाफ केस दर्ज

राजस्थान के धौलपुर में दो पुलिस कांस्टेबलों को  8 अक्टूबर के दिन  कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार यह घटना तब हुई जब दोनों कांस्टेबल अपनी मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे।

इस दौरान  एक वाहन ने उन्हें ओवरटेक किया और उन्हें रोक दिया। इसके बाद वाहनसवार लोगों ने कथित रूप से दोनों को एक अनजान स्थान पर ले गए और उन्हें बेहोश होने तक पीटते रहे। जानकारी के अनुसार इस मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक के बेटे का नाम सामने आ रहा है। कांस्टेबलों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने विधायक के बेटे से फोन पर निर्देश लेते हुए हमलावरों को सुना।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा में इलाज

दोनों कांस्टेबलों ने किसी तरह पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें यहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को लगभग एक घंटे तक पीटा गया था और वर्तमान में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उनका इलाज चल रहा है।

आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी

कथित तौर पर आरोपी मध्य प्रदेश के थे। इस मामले में एक मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक के बेटे की भी संलिप्तता बताई जा रही है। धौलपुर के एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा, ‘दो पुलिस कांस्टेबलों को 8 अक्टूबर के दिन पीटने को लेकर मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। हम मध्य प्रदेश एसटीएफ और मुरैना पुलिस के संपर्क में हैं। आगे की जांच चल रही है।’

खनन माफियाओं की बढ़ती गुंड़ागर्दी

क्षेत्र में खनन माफियाओं की बढ़ती गुंड़ागर्दी के चलते यह क्षेत्र बदनाम हो गया है।  30 अगस्त को धौलपुर के बसई डांग गांव में  पुलिस और खनन माफिया के बीच हुई गोलीबारी में अवैध रूप से खनन किए गए रेत (बजरी) की तस्करी में शामिल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार अन्य लोग घायल हो गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com