देश में कोरोना मरीजो की संख्या 9309788 पहुची अब तक 135715 लोगों की हो चुकी मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग

कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में दैनिक मामलों में थोड़ी सी गिरावट आई है। शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 44,489 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 43,082 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 492 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दूसरी ओर दुनियाा की बात करें तो गुरुवार को संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक हो चुकी है।

केवल महिलाओं को मुंबई महानगर क्षेत्र में आवंटित समय के दौरान लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति होगी। किसी भी बच्चे को स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। बच्चों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए प्रत्येक प्रवेश द्वार पर आरपीएफ की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी पश्चिम रेलवे ने दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 43,082 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 492 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है, इस तरह कुल मृतकों की संख्या 1,35,715 हो गई है।

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,09,788 हो गई है। अब तक 87,18,517 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 39,379 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,555 है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com