देश छोड़कर भागा दुष्कर्म और किडनेपिंग का आरोपी नित्यानन्द…

गुजरात पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। नित्यानंद के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज है । मामले में नित्यानंद के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बुधवार को अहमदाबाद में अपना आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम संचालित करने के लिए बच्चों का कथित तौर पर अपहरण करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा इकठ्ठा करने के काम में लगाने के आरोप में स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ एक केस दर्ज किया था। पुलिस ने दो महिला अनुयायियों- साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी अरेस्ट किया है। दोनों पर कम से कम चार बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का इल्जाम है।

आश्रम के लिए चंदा जुटाने के काम में इन बच्चों का इस्तेमाल बाल श्रमिक के तौर पर किया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक फ्लैट और योगिनी सर्वज्ञापीठम आश्रम से छुड़ाए गए चार बच्चों के बयान पुलिस द्वारा दर्ज किए जाने के बाद इसी किस्म के आरोपों पर नित्यानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण पर आश्रम चलाने का जिम्मा है। पुलिस ने बताया कि, ”आश्रम के नौ और 10 वर्षों के दो बच्चों ने हमें बताया कि उन्हें यातना दी जा रही थी और बाल श्रमिक के रूप में उनसे काम करवाया जा रहा था। शहर के एक फ्लैट में उन्हें 10 से अधिक दिनों से बंधक बनाकर रखा गया था। इन आरोपों के बाद स्वामी नित्यानंद की दो अनुयायियों को अरेस्ट कर लिया गया।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com