दुखद: बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित की 82 वर्षीय मां का निधन

निर्माता- निर्देशक अशोक पंडित की 82 वर्षीय मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दी है। अशोक पंडित की मां निर्मला ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अपनी आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर अशोक पंडित के पोस्ट पर फैंस और सितारे दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अशोक पंडित ने ट्टिटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप सभी को बताते हुए दुख हो रहा है कि शनिवार को मां का देहांत हो गया है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे महामारी के माहौल पर घर पर ही रहें और मां की अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें।  ॐ शांति।’

अपने पोस्ट में अशोक ने मां की तस्वीरे साझा करते हुए लिखा, ‘ वो हमेशा एक रानी की तरह रहीं। बेहद बड़ी दिल वालीं एक असाधारण महिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों की मदद में गुजार दिया। वो एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने हर किसी की मदद की और बाहें खोलकर स्वागत किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

अशोक पंडित के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सिनेमाजगत से जुड़े लोग भी दुख जाहिर कर रहे हैं।  रितेश देशमुख ने ट्वीट पर लिखा- आपको मेरी संवेदनाएं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति।’

वहीं स्वरूप रावल ने लिखा- इस दुख की घड़ी में ईश्वर आपको शक्ति दे, ओम शांति।’आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करन के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत रखने की भी बात कर रहे हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com