दिशा पाटनी स्टारर फ़िल्म मलंग ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कलेक्शन किया

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। रिलीज़ के 12 दिन बाद फ़िल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। अगर प्रतिदिन कलेक्शंस का औसत देखें तो मलंग ने 4 करोड़ से अधिक हर रोज़ कमाये हैं, जो ठीकठाक कमाई कही जाएगी।

ट्रेड जानकारों के अनुसार, दूसरे हफ़्ते में चल रही मलंग ने मंगलवार को एक करोड़ से अधिक जमा किये। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े नहीं आये हैं। सोमवार तक फ़िल्म 49.20 करोड़ जमा कर चुकी थी।

50 करोड़ के लिए इसे बस 80 लाख की ज़रूरत थी। 2020 में रिलीज़ हुई फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो मलंग तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गयी है।

पहले स्थान पर अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जो 275 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने वाली है। दूसरे स्थान पर वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी है, जिसने 74.22 करोड़ जमा किये हैं।

चौथे स्थान पर दीपिका पादुकोण की छपाक है, जिसने 34 करोड़ के आस-पास जमा किये थे। पांचवें पर कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की लव आज कल है, जो 33 करोड़ के आस-पास जमा कर चुकी है।

दूसरे हफ़्ते में मलंग के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार (14 फरवरी) को 2.25 करोड़ जमा किये थे। शनिवार को फ़िल्म ने 2.52 करोड़ बटोरे और रविवार को 3.25 करोड़ इकट्ठा कर लिये थे। सोमवार को फ़िल्म को1.53 करोड़ मिले।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com