…तो इस उम्र की लड़कियों से सम्भोग करने में ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं लड़के

हर रिश्ते की शुरुआत से पहले लड़का हो या लड़की एक-दूसरे के पिछले रिलेशनशिप के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। अधिकतर रिश्ते पूर्व के संबंधों के चलते भी खत्म हो जाते हैं। लड़का या लड़की दोनों ही यह जानने की इच्छा रखते हैं कि उनका पार्टनर उनसे पहले कितने लोगों के साथ संबंध बना चुका है या बना चुकी है। इसी मुद्दे को लेकर एक सर्वे किया गया है, जिसमें चौंका देने वाले तथ्य सामने आए हैं।

नॉटिंघम, ब्रिस्टल और स्वेनसिया यूनिवर्सिटीज के शोध में लोगों से पूछा गया कि आप कितने लोगों से संबंध बना चुके लड़के या लड़की को अपना पार्टनर बनाएंगे। इस पर रिसर्च में शामिल सभी लोगों ने अलग-अलग राय रखी। यह शोध सेक्स रिसर्च पर छपने वाली जर्नल में छपी है।

इस शोध में 188 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें 104 लड़कियां शामिल थीं। शोध में पूछे गए सवाल 18 से 35 साल के उम्र वाले लोगों से पूछा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक लड़के और लड़कियां दोनों ही पहले से दो लोगों के साथ संबंध बना चुके लड़के या लड़की को अपना पार्टनर बनाना पसंद करते हैं। 
रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियां छह से ज्यादा लड़कियों के साथ सो चुके लड़कों से रिश्ता बनाने में कतराती हैं। जिन लोगों से सवाल पूछे गए उनमें लड़कियों के एक्स पार्टनर का औसत नंबर 5.81 और लड़कों की एक्स पार्टनर का औसत नंबर 8.24 रहा। शोध में पाया गया कि लड़कियों के मुकाबले लड़के वर्जिन लड़की के साथ संबंध बनाने को ज्यादा तरजीह देते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com