जिस घर में होती हैं ये 5 चीजें, वहां पर हमेशा रहती है धन की कमी

पैसे कमाने के लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है, लेकिन बहुत कोशिश करने पर भी अगर उसके पास पैसा नहीं टिकता है और हमेशा दरिद्रता बनी रहती है तो इस कारण घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। वास्तु व‌‌िज्ञान के अनुसार घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं ज‌िसकी हम अनदेखी कर देते हैं लेक‌िन यही अनदेखी नुकसान और परेशानी की वजह बन जाती है।

घर में कबूतर का घोंसला बनाना वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार अशुभ निशानी है। माना जाता है इससे घर पर बड़ी मुसीबत आती है इसलिए घर में कभी भी किसी पक्षी को घोंसला न बनाने दें।
 

अगर घर में मधुमक्खी ने कोई छत्ता लगाया है तो इसे हटा दें। इनका घर में होना अशुभ सूचक होता है। इसकी वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

मकड़ी का जाला घर में नहीं लगने दें इसे भी अशुभ माना जाता है। वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार इससे उलझन और परेशानी बढ़ती है।
 

 घर में जहां दर्पण या टूटा शीशा हो तो उसे घर से बाहर कर दें। वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार इससे घर में नकारात्मक उर्जा का संचार बना रहता है और अक्सर धन की हानि होती रहती है।
 घर में जहां दरार हो उसकी मरम्मत तुरंत करवानी चाहिए साथ ही घर की दीवारों पर अगर सीलन दिखे तो इसे भी ठीक करवा लेना चाहिए। दरार और सीलन का होना धन के ल‌िए अशुभ माना गया है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com