जानिए, मुस्लिम लोग क्यों सूअर का नाम लेना से भी पाप समझते….

यहां पर कई धर्म के लोग एक साथ निवास करते हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि हर धर्म की अपनी अलग मान्यता है, अपनी अलग संस्कृति और परंपराएं हैं। और आज हम आपसे एक ऐसी ही मान्यता और परंपरा के बारे में चर्चा करने वाले हैं। दरअसल यहां पर आज हम आपसे मुस्लिम धर्म के बारे में चर्चा करने वाले हैं। यहां पर हम जानेंगे कि आखिर वह कौन सा कारण है जिस वजह से मुस्लिम धर्म के लोग सुअर से घृणा करते हैं।

दरअसल हर धर्म के अपने अलग ग्रंथ होते हैं जिनका वह पालन करते हैं। एक ऐसा ही ग्रंथ मुस्लिम धर्म का भी है जिसे कुरान कहा जाता है। कुरान में कई सारी बातों का उल्लेख है जिसे हर मुस्लिम व्यक्ति को मानना पड़ता है। इसी ग्रंथ में सुअर का मांस खाना भी हराम माना गया है। लेकिन आमतौर पर लोग इन ग्रंथो की बातों को अंधविश्वास समझकर टाल देते हैं।

बल्कि वास्तव में देखा जाए तो इन ग्रंथो को लिखने वाले लोग कोई मामूली लोग नहीं थे।

सुअर के बारे में अब तक हम सभी यही जानते हैं कि यह एक गंदा जानवर है जिसे सिर्फ गंदगी ही पसन्द होती है इतना ही नहीं यह अपना भोजन भी कीचड़ में खाना पसन्द करता है। यह एक ऐसा जानवर होता है जो अपने मल को भी खाना पसन्द करता है। यही वजह है कि सुअर के शरीर में काफी मात्रा में बैक्टीरिया एकत्रित हो जाता है। और एक वयस्क सुअर के शरीर में इतना बैक्टीरिया एकत्रित हो जाता है कि एक सांप का जहर भी उस पर कोई असर नहीं कर पाता।

21 जनवरी सुबह तक रहेगा चंद्र ग्रहण, जानिए खास बातें….

जानकर हैरानी होगी कि सुअर दुनिया में एक लौता ऐसा जानवर है जिसे पसीना नहीं आता है।
दरअसल उसके शरीर में स्वेट ग्लांड्स नहीं होता इसलिए उसे पसीना नहीं आता। और यही वजह है कि उसके शरीर में बनने वाली टाॅक्सिन्स उसके मांस में इकट्ठा हो जाता है। सूअर के शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया के साथ कीड़े भी पैदा हो जाते हैं।

जिनमें सबसे ज्यादा खतरनाक टेपवार्म कीड़ा होता है जो मानव के लिए घातक होता है।

रिसर्च के माध्यम से इस बात का पता चला कि टेपवार्म एक ऐसा कीड़ा है जिसके अंडे खून के द्वारा शरीर में कंही भी जा सकते हैं। अगर यह अंडे दिमाग में चले गए तो ब्रेन डैमेज जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा इसके मांस को पचाने में लगभग 3 से 4 घंटे लगते हैं। और इसके शरीर में मौजूद टाॅक्सिंस मानव शरीर में पहुंचने के बाद कई सारी बीमारियां पैदा करता है, जिसमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

जो लोग सुअर खाना पसन्द करते हैं उन्हे लीवर से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर लगातार इसका मांस खाया जाए तो इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। और यही सब वजह है कि मुस्लिम धर्म में सुअर का मांस खाना हराम माना जाता है। इतना ही नहीं बाइबिल में भी इसके मांस खाने को मना किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com