राशिफल 13 अप्रैल 2018: इन राशि पर भाग्य मेहरबान

राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष- आज हर चीज आपके सामने आ जाएगी। खुद को नियंत्रण में रखें। गुप्त विद्याओं में इंटरेस्ट बढ़ेगा। प्रेमी या जीवनसाथी को समय जरूर दें। परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर आपको खास ध्यान देना पड़ेगा। आपके मन में कोई भी संदेह हो तो, वो साफ हो जाएगा। नजदीकी लोगों को आपकी कितनी जरूरत है, आज आपको पता चल जाएगा।

वृष – आपको फिर से कुछ नया सोचना चाहिए। परिवार पर ध्यान देंगे। संतान के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आज आप थोड़ा आराम कर लें, तो अच्छा रहेगा। कोई कुछ भी सोचे या कहे, आप वही करें, जो आपकी नजर में ठीक हो। आप मेहनत ज्यादा करेंगे और आपको उसका फायदा भी मिल सकता है।

मिथुन- आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। नया काम भी शुरू हो सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। अपने संबंधों से आप हर काम निपटा लेंगे। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आपके बोलने के तरीके से ही लोगों पर आपका असर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति पर विचार करना होगा। आपका कारोबार भी बढ़ सकता है।

कर्क- कारोबार और नौकरी में मेहनत ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। आपको फायदा भी होगा। ऑफिस या फील्ड में नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। परिवार के साथ किसी खास मामले पर सलाह हो सकती है। आपको एक साथ कई तरह के काम करने पड़ सकते हैं। जिन लोगों से मिलेंगे, उनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। कोई खास बात शेयर करने या किसी से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से भी सहमत हो सकते हैं। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा आप भी अपने कामों में आगे बढ़ते जाएंगे।

सिंह- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो भी काम सामने आए उसे पूरा मन लगा कर निपटाने की कोशिश करें। आप दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। भविष्य के लिए कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या- कामकाज में आपकी तारीफ हो सकती है। आपके सामने कामकाज बहुत रहेंगे। दिन में थोड़ा समय दोस्तों के साथ बिताने का मौका मिले तो उनके साथ समय जरूर बिताएं। अच्छा काम करेंगे। बड़े लोग और अधिकारियों की नजरों में आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।

तुला- घर और ऑफिस से सहयोग मिल सकता है। गोचर कुंडली के रोजमर्रा के भाव में चंद्रमा होने से सोचे हुए काम बनने लगेंगे। पार्टनर आपको ऐसी सलाह दे सकता है जिससे आपको बड़ा फायदा होने केे योग हैं। आपका पूरा ध्यान जरूरी कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने हो सकते हैं। अचानक कोई खास काम आपके दिमाग में आ सकता है। पैसों से जुड़ा फायदा भी आपको मिल सकता है। उलझा हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। किसी काम के लिए होने वाली यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

वृश्चिक- आपका ध्यान परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। आप सजावट के सामान या कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। आप पुरानी बातों को सुलझाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। दुश्मनों से जीतने के लिए बुद्धि का उपयोग करें। आप मीठा बोलेंगे तो ज्यादातर काम निपटा लेंगे।

धनु- मन को सकारात्मक, शांत और संतुलित रखने की कोशिश करें। कारोबार में धन लाभ की संभावना बन रही है। किसी नई योजना से भी अचानक फायदा हो सकता है। अपनी अजीब भावनात्मक स्थिति के बावजूद आप दूसरों की मदद करने में सफल हो सकते हैं।

मकर- दिमाग तेज चलेगा। दूसरों के कामों के साथ आप अपना मतलब पूरा करवा सकते हैं। ऑफिस में कामकाज बढ़ सकता है। आपकी विश्वसनियता भी बढ़ सकती है। आप आज कुछ लोगों की मदद करेंगे। उनकी खातिर कुछ त्याग भी आपको करना होगा। माता से लगाव बढ़ेगा। अच्छे समय का इंतजार करें। आप नई योजनाएं बनाएंगे। खुद को तनाव मुक्त करने के लिए कोशिश भी करेंगे।

कुंभ- नए विचारों और तरीकों से आपके काम निपट सकते हैं। इसमें आपको फायदा भी हो सकता है। आप अपनी बात इतने कलात्मक ढंग से रखेंगे कि सुनने वाले आपसे सहमत हो सकते हैं। परिवार के कई मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। परिवार को आपकी मदद की जरूरत है। निवेश के लिए समय ठीक है। दाम्पत्य जीवन भी ठीक-ठाक ही रहेगा। बड़े फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लें।

मीन- गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा का होना आपकी राशि के लिए शुभ है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कम मेहनत में भी ज्यादा पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। किस्मत के भरोसे होने वाले रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और बढ़ सकता है। बिगड़े रिश्तों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों को आज ज्यादा समय देना होगा। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की ताकत और हिम्मत बढ़ेगी। नए लोगों से कॉन्टेक्ट बनेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com