छिंदवाड़ा के पुलिस परेड ग्राउंड पर 20 फरवरी को आयोजित किया गया सामूहिक विवाह सम्मेलन

Madhya Pradesh News छिंदवाड़ा के पुलिस परेड ग्राउंड पर 20 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 3 हजार 556 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। दावा किया गया है कि यह कीर्तिमान है। आयोजन के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड्स टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अनूठे कार्यक्रम में दोपहर में मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ भी शामिल हुए। आयोजन के लिए यहां करीब सवा लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहां पहली बार आदिवासी समाज की पद्धति से भी विवाह कराए गए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भरतादेव चंदनगांव में प्रदेश के पहले केंद्रीकृत रसोईघर ‘अक्षय पात्र मेगा किचन का भूमिपूजन करेंगे। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जाने वाले इस रसोईघर से छिंदवाड़ा के 116 शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के लगभग 7 हजार विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन दिया जाएगा।

यहां आधुनिक मशीनों से काम होगा। जिससे प्रति 10 मिनट 100 किलोग्राम आटा गूंथा जाएगा। प्रति घंटा 40 हजार रोटियां बनेंगी। इसी तरह प्रति घंटा एक हजार किलोग्राम सब्जी काटी जाएगी। प्रति घंटा 50 किलोग्राम आलू छीला जाएगा। प्रति घंटा एक हजार किलोग्राम चावल साफ किए जाएंगे। इसके अलावा सीएम ने ग्राम उमरहर में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गोशाला का लोकार्पण भी किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com