चेयरमैन तनवीर हैदर उस्मानी का निधन – उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ….

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन तनवीर हैदर उस्मानी का आज कानपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। किडनी की समस्या से पीडि़त उस्मानी बीते कुछ दिनों से मोतीझील के पास निजी अस्पताल में भर्ती थे।ईदगाह कब्रिस्तान में रात 8.30 बजे उनको सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

 

 

बीते वर्ष छह फरवरी को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल राम नाईक ने तनवीर हैदर उस्मानी के नाम पर पर मुहर लगाई थी। इसके बाद उनको उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया था। भाजपा के नेता तनवीर हैदर उस्मानी विधान परिषद सदस्य भी रहे चुके थे।

आज दिन में करीब एक बजे मोती झील के पास रीनल सेन्टर में उनका निधन हो गया। किडनी में समस्या के कारण भर्ती उस्मानी को अचानक दो बार कार्डियक अरेस्ट हो गया।

उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन तनवीर हैदर उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) के मेंबर भी थे। चेयरमैन बनने के बाद जब वह पहली बार एएमयू आए तो कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, शिक्षक व छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। उनके विचार अक्सर एएमयू के खिलाफ रहते थे।

इस कारण छात्रों का एक वर्ग उनसे नाराज भी रहता था। अगस्त 2018 में हुई ईसी की बैठक का तनवीर हैदर ने बहिष्कार कर दिया था। उनका आरोप था कि बीते छह माह में कई बार मांगने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन संपत्तियों और उस पर हुए कब्जों का ब्योरा नहीं दे रहा है। ईसी को दरकिनार कर मनमाने तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं। उनके निधन पर एएमयू बिरादरी ने शोक जताया है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com