चूजों को बचाने के लिए सांप से भीड़ गई माँ, वीडियो देखकर हो जायेंगे हैरान

एक माँ अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ भी कर जाती है। फिर वह माँ कोई जानवर हो या इंसान। अब इस समय एक वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है। यह वीडियो एक मुर्गी का है जो अपने चूजों को बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गई। इस दौरान दोनों के बीच ऐसी फाइट हुई, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस समय सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से पसंद किया जा रहा है। कुछ लोग वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हे यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

आप देख सकते हैं इस में एक माँ यानी मुर्गी ने सांप की हालत खराब दी। जी दरअसल मुर्गी को अपने बच्चों को बचाना था और इसी के चलते वह अपनी जिद पर खड़ी रही। मुर्गी एक विशालकाय सांप से भिड़ गई। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक कोने में मुर्गी अपने चूजों के साथ बैठी होती है इसी बीच यहाँ एक खतरनाक सांप आ जाता और उन पर हमला कर देता है। वही इसके बाद मुर्गी सांप को करारा जवाब देती है और उस पर ताबड़तोड़ हमले करती है।

https://twitter.com/newworlddd555/status/1405225067752067074?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1405225067752067074%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newstracklive.com%2Fnews%2Fhen-fight-with-dangerous-snake-watch-shocking-video-sc108-nu612-ta612-1448845-1.html

आप देख सकते हैं मुर्गी ने जिस तरह से सांप पर हमला किया उससे सांप भी ‘खौफ’ में आ गया। वैसे इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। इस समय सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘Köksal Akın’ ने शेयर किया है और यह तेजी से चर्चाओं का विषय बन चुका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com