ग्रीनलैंड में होगा इस साल सबसे लंबा रोजा…

  ग्रीनलैड में होगा इस साल सबसे लंबा रोजा
 
रमजान महीने में रोजा रखने वाले सूर्योदय से लेकर सूर्यास्‍त के बीच कुछ नहीं खाते हैं। इन्‍हें घंटो भूखा रहना पड़ता है। इस साल सबसे लंबा रोजा ग्रीनलैंड में होगा।
ग्रीनलैंड में होगा इस साल सबसे लंबा रोजा...

21.02 घंटे का सबसे लंबा रोजा

रोजा रखने वालों को काफी सख्‍त नियमों का पालन करना पड़ता है। दिनभर भूखा रहने के बाद सूर्यास्‍त के बाद रोजा खोला जाता है। इस बार भारत में पहला रोजा 15 घंटे लंबा होगा और बाकी के करीब इतने ही लंबे होंगे। इस साल सबसे लंबा रोजा ग्रीनलैंड में 21.02 घंटे और आइसलैंड में 21 घंटे का है। वहीं सबसे छोटा अर्जेंटीना में होगा जहां 11.32 घंटे का होगा। भारत में पहला रोजा 15.05 मिनट का है। वहीं जून महीने के आधे तक यह और लंबा हो जाएगा। करीब 34 साल बाद इतना लंबा रोजा जून में पड़ रहा है। वहीं पड़ोसी देशों पाकिस्‍तान तथा अफगानिस्‍तान में रोजा करीब 14 घंटे का होगा।

कब से शुरु होगा रमजान

इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना है रमजान। रोजे चांद दिखने से शुरु होते हैं, जिस शाम को चांद दिखाई देता है, उसकी अगली सुबह से रोजे शुरू हो जाते हैं। इस बार बताया जा रहा है कि शनिवार (27 मई) को चांद दिखेगा और अगले दिन यानी 28 मई को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के महीने में सूर्योदय से लेकर सूर्योस्त तक रोजा रखा जाता है, इस दौरान कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है। पूरे महीने रात में विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसे तरावीह कहते हैं। अल्लाह का शुक्र अदा करते हुवे इस महीने के गुज़रने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल-फ़ित्र मनाते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com