गेहूं के आटे से बनाएं चकली, खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, जानें विधि

गेहूं के आटे से बनाएं चकली, खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, जानें विधि

आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक को पिज्जा, बर्गर जैसे जंक फूड भाने लगे हैं। लेकिन ये जंक फूड लोगों की सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं होते।

लगभग सभी जंक फूड में मैदे का इस्तेमाल होता है जो मोटापे का कारण बनता है।

हालांकि, गेंहू के आटे का इस्तेमाल करके आप कुछ नमकीन बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा है।

आइए आटे की चकली बनाने की रेसिपी जानें।

सामग्रियां-

स्वादिष्ट आटे की चकली बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी आवश्यकता
आटे की चकली बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां जो इस प्रकार हैं:

1) 250 ग्राम यानी दो कप गेहूं का आटा।

2) दो चम्मच सफेद तिल।

3) एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर।

4) एक तिहाई चम्मच लाल मिर्च का पाउडर।

5) एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट।

6) एक तिहाई चम्मच धनिया पाउडर।

7) एक चौथाई छोटा चम्मच हींग।

8) डेढ़ चम्मच तेल।

9) नमक (स्वादानुसार)।

10) तेल (तलने के लिए)।

11) पानी (आवश्यकतानुसार)।

स्टेप-1

आटे की चकली बनाने की विधि-

एक साफ कपड़े में गेहूं का आटा रखकर उसकी पोठली बना लें। फिर एक स्टीमर को गर्म करके उसमें 15 मिनट के लिए पोठली को रखकर स्टीम करें।

अब पोठली को स्टीमर से निकालकर ठंडा होने दें। जब आटा सख्त हो जाए तो उसे टुकड़ो में तोड़कर मिक्सर में पीस लें।

इसके बाद एक बाउल में पीसे आटे के साथ सभी मसालें, अदरक पेस्ट और डेढ़ चम्मच तेल डालकर पर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंथ लें।

स्टेप-2

आटे की चकली बनाने की विधि-

अब आवश्यकतानुसार गूंथा आटा लेकर चकली प्रेस में डालकर ढक्कन बंद कर दें।

फिर एक प्लेट पर चकली प्रेस को बीच से जलेबी की तरह गोल घुमाते हुए लगभग 25 चकलियां बना लें।

इसके बाद एक नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करके उसमें एक-एक करके चकली डालकर कर मध्यम आंच पर दोनों तरफ सुनहरे भूरे रंग की होने तक तलें।

फिर तेल सोखने वाले कागज पर उनको निकाल लें।

अब ठंडा करके चाय के साथ इन चकलियों का जायका लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com