गुड़ खाने से 8 फायदे नहीं होंगे मुंहासे, गैस-अपच से मिलेगा छुटकारा…

गुड़ सिर्फ खाद्य पदार्थ और केवल चीनी का विकल्प ही नहीं है बल्कि यह एंटी टॉक्सिन का भी काम करता है। सेवन से हमारे शरीर के रक्त से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर कर त्वचा की सफाई में मदद करता है। इस वजह से गुड़ का नियमित सेवन करने से मुंहासे की समस्या भी दूर होती है।

 

प्राकृतिक चिकित्सा के जानकार डॉ. नीतीशचंद दुबे बताते हैं कि अपनी त्वचा की देखभाल के लिए लोग सौंदर्य प्रसाधन पर काफी खर्च करते हैं। इससे कहीं कम खर्च में अगर गुड़ का उपयोग करें तो काफी फायदा होगा। गुड़ इसके अलावा और भी कई तरह से फायदेमंद है।

अगर आपके पेट में भी होता है दर्द तो आपको हो सकती है ये बड़ी समस्या….

1. मुंहासे की समस्या आम है। खाने में ज्यादा तेल-मसाले के उपयोग से या धूल की वजह से मुहांसे निकलते हैं। अगर रोज थोड़ा-थोड़ा गुड़ खाएं तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।

2. गुड़ आयरन का बेहतरीन स्रोत है। सुबह-सुबह पानी के साथ इसका सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

3. बहुत थकान महसूस कर रहे हों, तब भी गुड़ का सेवन फरायदेमंद होता है। थकान महसूस होने पर थोड़ा सा गुड़ पानी के साथ खाएं तो आराम मिलेगा।

4. गुड़ गैस और पाचन से जुड़ी समस्या भी दूर करता है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ का सेवन करें तो खाना आसानी से पचता है और गैस की समस्या नहीं होती है।

5. अस्थमा में भी गुड़ आराम पहुंचाता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व मौजूद रहते हैं जो अस्थमा में आराम पहुंचाते हैं। इससे शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।

6. सांस संबंधी बीमारी में भी गुड़ का सेवन कारगर है। पांच ग्राम गुड़ को इतनी ही मात्रा के सरसों तेल में मिलाकर खाने से सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

7. गला बैठ जाने पर भी गुड़ का सेवन आराम पहुंचाता है। ऐसा होने पर पके हुए चावल के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए।

8. कान के दर्द में भी गुड़ आराम पहुंचाता है। गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से दर्द में आराम मिलता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com