गाँधी परिवार में बेटी मिराया राजनीति में क्या करेंगी एंट्री?

 कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले की और भारतीय राजनीति में सबसे पुरानी पार्टी है। लेकिन 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद देश के कई राज्यों में भाजपा ने सरकार बना लिया, और कांग्रेस की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है। जहां कांग्रेस को अपनी ही पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए जब राहुल गांधी का नाम आया तो पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने ही विरोध किया जिसके बाद फिर दोबारा सोनिया गांधी ​को ही पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

2019 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस की नैया डांवाडोल दिखाई देने लगी तो पार्टी ने प्रियंका गांधी को राजनीति के मैदान में उतार दिया। हालांकि इसके पहले भी प्रियंका ​कई बार चुनाव प्रचार में उतरी थी लेकिन सक्रिय रूप से प्रियंका ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ही ​कदम रखा। तो वहीं अब इन्हें कांग्रेस को पार्टी के महासचिव का कार्यभार भी दे दिया गया है। अब कांग्रेस को प्रियंका से उम्मीदें जगी हैं लेकिन फिर भी बीते लोकसभा चुनाव में इनका भी कुछ खास फायदा देखने को ​नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के साथ लव मैरिज की हैं। इनके दो बच्चे हैं। एक का नाम रेहान है तो एक बेटी भी है जिसका नाम मिराया है। सूत्रों के अनुसार रेहान तो आगे चलकर बिजनेस संभालेंगे लेकिन बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या मिराया भी आगे चलकर राजनीति में कदम रखेगी और कांग्रेस की बाग़डोर संभालेंगी।

कांग्रेस की हमेशा से ही परिपाटी रही है कि इस खानदान में लड़कियां ही पार्टी की बागडोर संभालती आई हैं चाहे बात करें इंदिरा गांधी की या बहू सोनिया गांधी की औऱ अब प्रियंका भी राजनीति में उतर चुकी हैं। मिराया वैसे तो अभी बहुत छोटी है लेकिन अक्सर उनको राहुल गांधी के साथ कई कार्यक्रमों में देखा जा रहा है। इसी वजह से ये कयास लगाये जा रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com