गर्मीया आते ही LPG के दाम कम हो जाएंगे : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परिवार के साथ  मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद प्रेसवार्ता में एलपीजी के दाम पर मंत्री ने कहा कि यह इंटरनेशनल ट्रेंड है। सर्दियों में एलपीजी के दाम बढ़ जाते हैं।

पेट्रोलियम मंत्री वाराणसी से सड़क मार्ग से शाम पांच बजे विंध्य धाम पहुंचे। एक होटल में कुछ देर विश्राम के बाद न्यू वीआईपी मार्ग से मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह पहुंचे।

वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से विंध्य कारीडोर योजना का शुभारंभ विंध्याचल में हो चुका है।

एलपीजी के दाम पर मंत्री ने कहा कि नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में एलपीजी की मांग बढ़ जाती है। इसके कारण एलपीजी के मूल्य में वृद्धि होती है। जैसे ही गर्मी आएगी एलपीजी के दाम कम हो जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हो गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com