गंगा दशहरा के दिन जरूर पढ़े माँ गंगा की यह पावन आरती

हर साल गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के पर्व को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यह पर्व कल यानी रविवार, 20 जून 2021 को मनाया जाने वाला है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं गंगा आरती जो आपको गंगा दशहरा के दिन जरूर पढ़नी चाहिए। कहा जाता है इस आरती से गंगा माँ खुश हो जाती हैं और मनचाहा वरदान देती हैं।

 माँ गंगा आरती-
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता।।।

चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता।।।

पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता।।।
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता।।।


आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता।।।
ॐ जय गंगे माता।।।।।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com