खाने को बकवास बोलता है …., दूसरी बीवी के साथ रहने पर किया मजबूर

पत्नी की शिकायत के बाद 39 साल के एक डॉक्टर के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता पत्नी भी एक डॉक्टर है। कपूरलाडी पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में 37 साल की पीड़िता ने काह कि उसका पति उसे पैसों और अन्य मुद्दों को लेकर परेशान करता है और उसने एक और महिला से शादी की है।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई में एक क्लिनिक पर साथ काम करते हुए दोनों में प्यार हो गया था। महिला हिंदू थी और इस्लाम में परिवर्तित हुई और नवंबर 2005 में उससे शादी कर ली।

हालांकि शादी के तुरंत बाद, उसके पति और ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह प्रेगनेंट थी तब भी उसे सिविल इलेक्शंस लड़वाए लेकिन वह जीत नहीं पाई। उसका पति उसे बार-बार कहकर आलोचना करता था कि वह अच्छा खाना नहीं पका सकती है। आरोपी वे बाद में एक अन्य महिला से निकाह कर लिया और दोनों बीवियों को साथ रहने पर मजबूर किया। आरोपी के दो बच्चे भी हैं।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अब यह प्रताड़ना नहीं सह सकती और उसकी पैसों की मांगे पूरी नहीं कर सकते। इसलिए उसने पुलिस से संपर्क किया।

आरोपी पर धारा 498ए, 323, 506, 406 और 494 लगाई गई है। पुलिस ने कहा कि अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com