क्या अब परिणीति चोपड़ा करने जा रही हैं शादी, दिया ये हिंट

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी भी खूब एंजॉय कर रही हैं।

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ पहला करवा चौथ मनाया था। प्रिंयका और निक ने अपने करवा चौथ की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखकर बहन परिणीति ने भी अपनी शादी से जुड़ी एक बात कही है।

हाल ही में नेशनल जीजू निक जोनस ने करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और इंडियन कल्चर की काफी सराहना की है। दोनों की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी का हिंट देते हुए लिखा है, ‘पूरी जिंदगी इसने व्रत रखा, और हमें भी अच्छा पति मिलने के लिए फास्ट रखवाया, ये पहला साल है जब इसे वो मिल गया है, अब मेरी बारी है’। परिणीति का ये मज़ेदार कमेंट देखकर लगता है कि वाकई अब इनकी बारी आ चुकी है।

https://www.instagram.com/p/B3vuHKQjWaL/?utm_source=ig_web_copy_link

परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई से जोड़ा जा रहा है, हालांकि परिणीति ने इस बात पर कोई भी सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया है।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में नज़र आई थीं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब परिणीति से उनके और चरित के रिलेशन पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली जानती है सब जो कि मेटर करता है। आगे उन्होंने कहा, ‘ना हू कुबूल करूंगी ना ही नाकारुंगी’।

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस की खूबसूरत पूरे सोशल मीडिया पर सभी को कपल्स गोल्स देती आई हैं। इनकी बेहतरीन शादीशुदा जिंदगी देखकर परिणीति ही नहीं बल्कि सभी को शादी करने का मन कर सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com