कोरोना से बचने के लिए केवल मास्क पहनना ही नहीं है जरुरी, इन बातों का भी रखे ध्यान

COVID-19 से बचना है तो मास्क पहनना आवश्यक है, परन्तु मास्क पहनने का अर्थ ये नहीं कि आप एक ही मास्क को निरंतर बिना वॉश किए पहने रहें। हम सभी जानते हैं कि COVID-19 से बचना का सबसे प्रभावी तरीका मास्क का उपयोग ही है। कई लोग मास्क पहनने से इस लिए गुरेज कर रहे हैं कि मास्क पहनने से उन्हें गले में दर्द, गले में खिचखिच तथा जलन जैसी समस्यां हो रही है। इन सब समस्याओं के कारण मास्क नहीं बल्कि आपका गंदा तथा कीटाणुओं से भरा हुआ मास्क है।

वही आप COVID-19 से बचने के लिए मास्क तो पहन रहे हैं परन्तु हजारों कीटाणुओं के साथ जो आपको कई और गले के रोगों का मरीज बना रहा है। आपको तंदुरुस्त रहना है तो मास्क से संबंधित हाइजीन का ध्यान रखना होगा। आप जानते हैं कि मास्क पहनने से गले की खांसी की परेशानी नहीं होती है, परन्तु अन हाइजीनिक मास्क पहनने से गले कि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको खांसी से बचना है तो अपने मास्क की सफाई का खास ख्याल रखे। उसे पूरी तरह डिसइंफेक्ट कर के ही उपयोग करें।

साथ ही गंदे मास्क के रेशों में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो आपके गले में कई प्रकार की दिक्कतों कि वजह बन सकते हैं। इसलिए मास्क को कीटाणुरहित करने के लिए उसे साधे पानी से धोना बहुत नहीं है। मास्क को वॉश करने के लिए आप गर्म पानी का उपयोग करें। आप मास्क को गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए डुबो कर रख दें उसके पश्चात् साबुन से धोएं। वही मास्क को कीटाणुरहित करने के लिए केवल धोना ही काफी नहीं है बल्कि उसे सही प्रकार से सुखाना भी आवश्यक है। साथ ही जरुरी है कि मास्क का विशेष ध्यान जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com