कोरोना वायरस के कहर से महाराष्ट्र सरकार ने 7 दिनों तक सभी सरकारी दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अगले 7 दिनों तक सभी सरकारी दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी दफ्तर इसके अंतर्गत आएंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार को एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है।

हाल ही में मुंबई और नवी मुंबई में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही निजी दफ्तरों को आंशिक तौर पर बंद करने का भी सरकार ने निर्णय लिया है, जिससे इस घातक वायरस के फैलने का खतरा कम हो सके।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 39 तक पहुंच गई है। इसके चलते सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा आपात बैठक भी ली जा चुकी है। वहीं राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों को भी अस्थाई तौर पर बंद किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि लोकल ट्रेन सहित बेस्ट बस सेवाओं को बहाल ही रखा जाएगा। ऐसा लोगों को परेशानी से बचाने के लिए किया गया है हालांकि इस दौरान सभी जरूरी सावधानियां बरती जाएंगी।

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही टूरिस्ट के ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों के ज्यादा संख्या में साथ घूमने पर भी रोक लगाई गई है।

यह आदेश 31 मार्च 2020 तक के लिए जारी किए गए हैं। धारा 144 लागू करने के पीछे सरकार का मकसद लोगों को Covid-19 के खतरे से बचाना है।

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने यह निर्णय कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया है। मंदिर में उमड़ने वाली श्रध्दालुओं की भीड़ को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कोरोना वायरस का खतरा देखते हुए शिर्डी के साई मंदिर को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला हुआ है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे पूजा होने के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा। मूल मंदिर के साथ ही साई प्रसादालय और भक्त निवास भी बंद कर दिए जाएंगे।

मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच शहर में संचालित होने वाले Physician Volunteers ग्रुप ने लोगों को इस संबंध में जरूरी जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर्स भी जारी किए हैं।

आम लोगों के लिए यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है। फोन के अलावा WhatsApp पर मैसेज और कॉलिंग के जरिये भी लोगों को सलाह दी जाएगी।

ग्रुप द्वारा अलग-अलग वक्त पर सेवा देने के लिए डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। इस सूची में दिए गए वक्त के हिसाब से फोन लगाकर कोरोना वायरस के संबंध में सलाह ली जा सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com