कोरोनावाइरस के 7 लाख 67 हजार से अधिक मामले, लगभग 62.08 फीसद मरीज ठीक हुए

 भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। लगातर एक्टिव केस और ठीक हुए मरीजों के बीच का फासला तेजी से बढ़ रहा है। दोनों में दो लाख से ज्यादे का अंतर हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) के 24,879 मामले सामने आ गए हैं और 487 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 7,67,296 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,69,789 एक्टिव केस है और 4,76,378 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21,129 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 62.08 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,67,061 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। देश में अब तक एक करोड़ 7 लाख 40 हजार 832 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसकी जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुई है। यहां दो लेख 23 हजार 724 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 91,084 एक्टिव केस हैं और एक लाख 23 हजार 192 मरीज ठीक हो गए हैं और 9448 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में एक लाख 22 हजार 350 मामले समाने आ गए हैं। इनमें से 46 हजार 483 एक्टिव केस हैं और 74 हजार 167 मरीज ठीक हो गए हैं और 1700 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में एक लाख 4 हजार 864 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 23 हजार 452 एक्टिव केस हैं और 78 हजार 199 लोग ठीक हो गए हैं और 3213 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में 38 हजार 333 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 9051 एक्टिव केस हैं। 27 हजार 289 मरीज ठीक हो गए हैं और 1993 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में 31 हजार 156 मामले सामने आ गए हैं। इनमें  से 9980 एक्टिव केस हैं और 20 हजार 331 मरीज ठीक हो गए हैं। 845 लोगों की मौत हो गई है। तेलंगाना में 29 हजार  536 मामले सामने आ गए हैं। 11 हजार 933 एक्टिव केस हैं। 17 हजार 279 मरीज ठीक हो गए हैं और 324 लोगों की मौत हो गई है।

कर्नाटक में 28 हजार 877 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 16 हजार 531 एक्टिव केस हैं। 11 हजार 876 लोग ठीक हो गए हैं और 470 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में 24 हजार 823 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 7705 एक्टिव केस है और 16 हजार 291 मरीज ठीक हो गए हैं। 827 लोगों की मौत हो गई है।आंध्र प्रदेश में 22 हजार 259 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 10,894 एक्टिव केस हैं। 11 हजार 101 मरीज ठीक हो गए हैं और 264 लोगों की मौत हो गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com