बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है,उनके फैंस देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। आज माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है, उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है, आज हम आपको उनके अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।
पूरी दुनिया के दिलो में बसने वाली माधुरी को, पहली बार में शादी के लिए न कहा था इस सिंगर ने…
संजय दत्त से दूरी बनाने के बाद माधुरी का नाम अनिल कपूर के साथ जोड़ा गया। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी, अनिल और मधुरी की आॅनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। लेकिन शादी शुदा अनिल कपूर के साथ माधुरी के अफेयर भी जमकर सुर्खियों में रहे। यह कहा जाता था कि उन दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन को लेकर कोई बात नहीं की।
श्रॉफ के साथ भी माधुरी के लिंकअप की खबरें जमकर आईं। दोनों को लेकर खूब कहा गया कि शादी कर सकते हैं। दोनों को एक साथ कई मौको पर देखा गया था लेकिन दोनों ने हमेशा खुद को अच्छा दोस्त बताया।
ऐसा कहा जाता है कि मिथुन के साथ भी माधुरी के अफेयर के चर्चे थे। दोनों ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal