केरल में लॉकडाउन के बाद अब 5 लाख लोग वापस आये, 2,384 लोग संक्रमित पाए गये,

केरल में लॉकडाउन के बाद विदेश या दूसरे राज्यों से आए अब तक लगभग 2400 लोग कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक कुल 4,99,529 लौटे हैं। इनमें से 2,384 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से विदेश से आए 1,489 लोग और अन्य राज्यों से लौटे 895 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसकी जानकारी दी।

विजयन ने कहा, ‘ मलप्पुरम जिले में सबसे ज्यादा 289 मामले सामने आए। इसके अलावा पलक्कड़ जिले में 285 और कन्नूर जिले में 261 मामलों की अब तक पुष्टि हो गई है। वायनाड और इडुक्की जिलों में सबसे कम 49 मामले हैं। अन्य राज्यों लौटे प्रति हजार लोगों में से 2.84 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं विदेश से लौटे प्रति हजार लोगों में  यह आंकड़ा 8.02 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा 407 पॉजिटिव केस महाराष्ट्र से आए, उसके बाद तमिलनाडु से 181 और दिल्ली से 136 केस सामने आए हैं।’

 64.35 लोग रेड जोन से राज्य में आए

विजयन के अनुसार लॉकडाउन के बाद से, 4,99,529 लोग केरल के बाहर से राज्य में आए हैं। इनमें से 3,14,094 लोग दूसरे राज्यों से थे और 1,85,435 विदेशी थे। यानी 62.88 प्रतिशत अन्य राज्यों और 37.12 प्रतिशत लोग अन्य राज्यों से वापस आए। इनमें 3,40,996 पुरुष (68.26 फीसदी) और 1,58,417 महिलाएं (31.71 फीसदी) थीं। 64.35 लोग रेड जोन से राज्य में आए। इनमें से अधिकांश सड़क मार्ग से, 65.25 प्रतिशत, विमानों से 19.11 प्रतिशत, ट्रेनों द्वारा 14.8 प्रतिशत और शेष लोग शिप से आए। मलप्पुरम जिले में सबसे ज्यादा 51,707 (16.46%) लोग आए हैं। इसके बाद कन्नूर में 49,653 (15.8%) और एर्नाकुलम में 47,990 (15.27%), वायनाड में सबसे कम 12,652 (4.02%) लोग आए हैं।

पड़ोसी राज्यों से केरल में सबसे अधिक लोग आए

विजयन ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से केरल में सबसे अधिक लोग आए, तमिलनाडु से 97,570 (31.06%) लोग  और कर्नाटक से 88,031 (28.02%) लोग, जबकि महाराष्ट्र से 47,970  (15.27%) लोग आए। 74.35% लोग केवल इन तीन राज्यों से आए हैं। विदेश से आए लोगों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से सबसे अधिक 89,749 लोग आए, इसके बाद सऊदी अरब से 25,132 और कतर से 20,285 लोग आए।बाहर से लौटे 2,553 (0.51%) लोग अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 272 नए मामले सामने आए हैं।  राज्य में कुल 5,894 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 2411 एक्टिव केस हैं। राज्य में कुल 169 हॉटस्पॉट हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com