केंद्रीय मंत्री के नाती को डेट कर रही जाह्नवी, श्रीदेवी की मंजूरी मिली

jhanvi-kapoor_1479979460-1श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही खूब सुर्खियों में हैं और वो भी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। जहां हाल ही में इस तरह की खबरें आईं थी कि उनकी मॉम श्रीदेवी ने ब्वॉयफ्रेंड ना रखने की सख्त हिदायत दी है वहीं हाल ही में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लगा कि जाहन्वी ने अपनी मां की हिदायत को ताक पर रख दिया है और खुद उनकी मां भी उनके सामने झुक गई हैं।

 

जाहन्वी हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखाई दीं। वो पहुंचीं थीं गौरी शिंदे की फिल्म ‘डीयर जिंदगी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर। यहां उनके साथ श्रीदेवी भी नजर आईं। लेकिन जहां जाहन्वी के चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट थी तो वहीं श्रीदेवी के चेहरे की मुस्कान गायब थी। ये पहली बार है जब इस तरह से जाहन्वी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मीडिया के सामने आई हों।

जो भी हो जाहन्वी की इस अपीएरेंस से साफ झलक रहा था कि उन्हे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है। इससे पहले जाहन्वी की शिखर पहाड़िया को किस करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया। इसके अलावा दोनों को कई बार साथ में टाइम बिताते हुए भी देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की साथ में काफी तस्वीरे हैं।

वैसे खुद जाहन्वी या उनकी मॉम श्रीदेवी ने इस बारे में अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं बोला है। लेकिन जिस तरह से अब ये तीनों साथ में मीडिया के सामने आए हैं उससे तो लगता है कि श्रीदेवी ने उनके ब्वॉयफ्रेंडको कबूल कर लिया है।

बता दें कि जाहन्वी को डेट कर रहे शिखर पहाड़िया पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं और जाहन्वी के साथ खूब घूमते हुए नजर आते हैं। वहीं जाहन्वी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। खबर है कि वो करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगी और इसके लिए उनकी कड़ी ट्रेनिंग चल रही है।

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com