किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को देखते हुए सिंघू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसान पुलिस की रोक से भड़क गए। गुरुवार को पंजाब से लेकर हरियाणा मेें जगह-जगह किसानों के संघर्ष के बाद शुक्रवार को भी उनका मार्च जारी है। किसानों पर आज भी आंसू गैस के गोले दागे गए लेकिन उनकी हिम्मत नहीं डिगी है।

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को देखते हुए सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

देर शाम किसान दिल्ली से 100 किमी पहले पानीपत टोल प्लाजा पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के नेता गुरनाम सिंह ने बताया, किसान रात में यहीं रुके और सुबह होने पर दिल्ली की ओर कूच किया। इससे पहले दिनभर किसान और पुलिस आमने-सामने होते रहे। कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद और जींद जिले में भी संघर्ष हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com