करें स्मार्ट वर्किंग ऑफिस में इन नोट्स टेकिंग एप्स के साथ वाह-वाही मिलेगी

ऑफिस वर्क के दौरान अगर आपको छोटेछोटे नोट्स बनाने या रिकॉर्ड करने होते हैं, तो इस तरह के कार्यों को डिजिटल तरीके से भी किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि यहां पर नोट्स सेव होते हैं, जिसे जरूरत पड़ने पर देख भी सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे नोट टेकिंग एप्लिकेशंस के बारे में जो ऑफिस वर्क को ऑर्गेनाइज करने में आपकी मदद कर सकते हैं…

सिंपलनोट: अगर आपको डिजिटली कुछ लिखना हो, तो यह एक आसान एप है। इसका यूजर इंटरफेस सिंपल है और यह फ्री भी है। यहां पर ऑफिस के कार्यों की प्लानिंग के साथ-साथ मीटिंग आदि के नोट्स बना सकते हैं। यहां पर तेजी से नोट्स टाइप कर सकते हैं। इसे सर्च करना भी काफी आसान है।

अगर कोई महत्वपूर्ण नोट्स डिलीट हो जाता है, तो सिंपलनोट हिस्ट्री से उसे फिर हासिल कर सकते हैं। यहां नोट्स को शेयर करना भी आसान है। अच्छी बात यह है कि नोट्स आपके सभी डिवाइस पर अपडेट हो जाएंगे। यह सभी ओएस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

एवरनोट: डिजिटल नोटबुक के लिहाज से यह उपयोगी एप है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। आप यहां पर नोट्स बना सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से वेब पेज क्लिपिंग को भी एक जगह पर सेव कर रखा जा सकता है। यह आपको न सिर्फ तेजी से नोट्स लिखने में मदद करता है, बल्कि डिजिटल लाइफ को भी अच्छे से ऑर्गेनाइज करता है।

माइक्रोसॉफ्ट वन नोट: यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सुइट का हिस्सा है। नोट्स बनाने के लिहाज से बेहद उपयोगी है। पेज पर कहीं भी क्लिक कर लिखना शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही पेज में इमेज, फाइल अटैचमेंट के साथ, टेक्स्ट को हाइलाइट या फिर टू-डू लिस्ट भी तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अपने नोट्स के साथ ऑडियो और वीडियो जोड़ने का विकल्प भी आपको मिलेगा।

इसकी खासियत है कि यह ऑटोमैटिकली माइक्रोसॉफ्ट के वननोट क्लाउड-स्टोरेज से सिंक हो जाता है। इसलिए अपने नोट्स को इंटरनेट कनेक्टेड डिवाइस से कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं। यह आइओएस, एंड्रॉयड, विंडोज फोन को सपोर्ट करता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com