कब है माघ पूर्णिमा, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि का हिन्दू धर्म में एक ख़ास और अलग महत्व होता है। कहते हैं जिस दिन पूर्णिमा होती है उस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाना चाहिए, दान और ध्यान किया जाना चाहिए। इन्हे करने से पुण्य फल मिलते हैं। आप जानते ही होंगे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, जिसमें पूर्ण चंद्रोदय होता है। लेकिन माघ महीने की पूर्णिमा का एक बड़ा और अलग महत्व होता है। जी दरअसल माघ महीने की पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहते हैं और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भी बड़े लाभ होते हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार पूर्णिमा तिथि को सबसे शुभ तिथि मानते हैं। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा तिथि होती है और उसी तिथि से नए महीने की शुरुआत हो जाती है। आपको बता दें कि इस साल माघ मास की पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 (शनिवार) को है। ऐसे में इस दिन दान पुण्य और स्नान करना ना भूलें। फिलहाल हम आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त- 

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 26 फरवरी 2021 (शुक्रवार) को दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से।

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 27 फरवरी 2021 (शनिवार) दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक।

ध्यान रहे उदया तिथि 27 फरवरी को है, इस वजह से इसी दिन मुख्य रूप से पूर्णिमा तिथि मनाई जाएगी। जी दरअसल इस दिन नदियों में स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। जी दरअसल जो पूर्णिमा व्रत रखकर चन्द्रमा को अर्घ्य देते हैं, उन्हें पूर्णिमा व्रत 26 फरवरी 2021 शुक्रवार को ही रखना चाहिए और भगवान सत्य नारायण की पूजा कथा भी 26 फरवरी को ही करनी चाहिए।लेकिन पूर्णिमा का पुण्यकाल का स्नान 27 फरवरी को करना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com