कंसर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया किस, वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया हो या कोई सार्वजनिक प्लेस… अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलते और एक दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं।

कई बार दोनों के ऐसे वीडियो आए हैं, जो बताते हैं कि दोनों के बीच कितनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका और निक एक दूसरे को किस कर रहे हैं।

इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका चोपड़ा एक कंसर्ट में हिस्सा ले रही हैं और वहां सभी सिंगर्स दौड़कर परफॉर्म कर रहे हैं। सभी सिंगर्स दौड़कर ऑडिएंस में बैठे अपने साथ वालों से मिलते हुए दौड़ रहे हैं और किस कर रहे हैं। उसी में निक जोनस भी शामिल हैं और वो ऑडियंस के बीच खड़ी प्रियंका चोपड़ा के पास दौड़ते हुए आते हैं और किस करते हैं।

https://www.instagram.com/p/B33-lLkoC2M/?utm_source=ig_web_copy_link
अब प्रियंका और निक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका ब्लू टॉप में नजर आ रही हैं और निक के इस शो में इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान की कई और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो काफी खुबसूरत भी लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B3355RuIc6r/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो निक जोनस के साथ हैं। इस फोटो में दिख रहा है कि दोनों एक सोफे पर बैठे हैं और प्रियंका उनके गले में हाथ डालकर बैठी हैं। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि यह फोटो कंसर्ट के बाद की है और दिख रहा है कि कपल कैसे कंसर्ट के बाद चिल कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com