MAHARASHTRA से शर्मनाक घटना सामने आई है।इस मामले में एक पुलिसकर्मी की घिनौनी करतूत सामने आई है।आपको बता दें एक पुलिसकर्मी ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी वर्दी के नाम पर पीड़िता को धमकी देकर उससे रेप कर रहा था। पीड़िता की मां ने पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया।
अभी-अभी: पीएम मोदी ने की ये बड़ी घोषणा, 70 साल बाद सत्ता के हर केंद्र पर होगा….
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला अकोला शहर के गीतानगर का है। आरोपी संदीप गवई रिटायर्ड फौजी है, जो हाल ही में पुलिस में भर्ती हुआ था। पीड़िता (16) संदीप के पड़ोस में रहती है। काफी समय से संदीप की पीड़िता पर बुरी नजर थी। उसने एक दिन पीड़िता को अपना मोबाइल नंबर देकर उससे बात करने के लिए कहा।
पीड़िता ने संदीप से बात करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी उसे पुलिस में होने की धमकी देने लगा। आरोपी पीड़िता के स्कूल जाते समय उसका पीछा भी किया करता था। हद तो तब हुई, जब आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दो बार रेप किया।
कुछ दिनों पहले आरोपी पीड़िता के घर के बाहर उसका नाम लेकर शोर मचा रहा था। जब पीड़िता की मां ने उससे इस बारे में पूछा तो बात खुलकर सामने आ गई। पीड़िता की मां ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal