एक्जिट पोलः 5 में से 4 राज्य बीजेपी के पास, कुछ घंटे बाद आने लगेंगे ‘असली’ परिणाम

पांचों राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले तमाम मीडिया संस्थान एग्जिट पोल्स लेकर आए हैं। इन एग्जिट पोल्स में कहीं भाजपा की सरकार बन रही है तो कहीं आम आदमी पार्टी सभी को धूल चटा रही है। असल में किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी यह तो 24 घंटे बाद ही पता चलेगा जब शनिवार को ईवीएम मशीनें खुलेंगी।

लखनऊ एनकाउंटर पर लोक सभा में बोले गृहमंत्री- सैफुल्ला के पिता पर देश को गर्व
एक्जिट पोलः 5 में से 4 राज्य बीजेपी के पास, कुछ घंटे बाद आने लगेंगे 'असली' परिणामशनिवार को आने वाले ‘असली’ चुनावी परिणाम से पहले पढ़िए एग्जिट पोल्स के इन परिणामों को- 

एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम
एबीपीः उत्तर प्रदेश में भाजपा को 164-176, सपा कांग्रेस गठबंधन को 156-169 और बसपा को 60-72 सीटें मिलने का अनुमान।
इंडिया टीवी-सी वोटर्सः भाजपा 155-167, सपा-कांग्रेस को 135-147, बसपा को 81-93 और अन्य को 8-20 सीटें
इंडिया न्यूजः भाजपा को 185 सपा-कांग्रेस को 120 और बसपा को 90 सीटें, अन्य को 8 सीटें।
इं‌डिया टुडेः भाजपा को  251-279, सपा-कांग्रेस को 88-112 और बसपा को 28-42 सीटें
टाइम्स नाऊः भाजपा को 190-210, सपा-कांग्रेस को 110-130 और बसपा को 57-74 सीटें।
टुडेज चाणक्य: भाजपा 285(+18,-18), सपा-88 (+15,-15), बसपा  27( +12,-12) अन्य 3(+2,-2)

कौन जीतेगा उत्तर प्रदेश की बाजी? जानें राजनीतिक विश्लेषकों, पत्रकारों और पंडितों की भविष्यवाणी

उत्तराखंड के एग्जिट पोल
न्यूज एक्सः भाजपा को 38, कांग्रेस को 30 और अन्य को दो सीटें।
आज तकः भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21 अन्य को 1-2 सीटें।
इंडिया टीवीः भाजपा 29-25, कांग्रेस को 29-35 सीटें
न्यूज 24: भाजपा 53, कांग्रेस को 15 और अन्य को दो सीटें।
इंडिया टुडेः भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21 और अन्य को 4 सीटें।

पंजाब के एग्जिट पोल​​
इंडिया टुडे-एक्सिस: अकाली-भाजपा को 4-7, कांग्रेस को 62-71, आप को 42-51 और अन्य को 0-2 सीटें।
टुडेज-चाणक्य: अकाली-भाजपा को 9, कांग्रेस को 54, आप को 54, और अन्य को 0 सीटें।
इंडिया टीवी-सी वोटर: अकाली-भाजपा को 5-13, कांग्रेस को 41-49, आप को 59-67 और अन्य को 0-3 सीटें।
इंडिया न्यूज-एमआरसी: अकाली-भाजपा को 7, कांग्रेस को 55, आप को 55 और अन्य को 0 सीटें

गोवा के एग्जिट पोल
इंडिया टीवी-सी वोटर्सः 
भाजपा 15, कांग्रेस को 10, आप को 7 और अन्य को 8 सीटें
इं‌डिया टुडेः भाजपा को 18-22, कांग्रेस को 9-13 और आप को 0-2 सीटें, अन्य को 5-9 सीटें।
टाइम्स नाऊः भाजपा को 15-21, कांग्रेस को 12-18 और आप को 0-4 सीटें।
न्यूज एक्सः भाजपा को 15, कांग्रेस को 10 और आप को 7 सीटें

मणिपुर के एग्जिट पोल
इंडिया टीवी-सी वोटर:
 भाजपा को 25-31, कांग्रेस को 17-23 और अन्य को 9-15 सीटें।
इंडिया टुडे-एक्सिस: भाजपा को 16-22, कांग्रेस को 30-36 और अन्य को 3-5 सीटें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com