बॉलीवुड इंडस्ट्री को कल फिर एक बहुत बड़ा झटका लगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेत्री और 60/70 के दशक की मशहूर अदाकारा श्यामा का कल निधन हो गया। उनकी उम्र 82 साल हो चुकी थी। और उन्होंने अब तक 175 फिल्मों में बहुत ही अच्छे अभिनय के साथ लोगों का दिल जीता है। उन का असली नाम खुर्शीदा था और उनका जन्म लाहौर में 1935 में हुआ था।
1945 में श्यामा न्यू बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर की शुरुआत की थी और 9 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी और उनकी पहली कव्वली थी। जिसमें एक गाने में उन्होंने एक छोटी बच्ची की भूमिका निभाई थी। जब वो स्कूल में पढ़ा करती थी। तब वह छोटे मोटे रोल किया करती थी। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उसके बाद वह आगे बढ़ती गई और एक समय में बहुत ही जानी मानी अभिनेत्री बन गई।
श्यामा ने बॉलीवुड में अपना करियर तब बनाया। जब उनके पिता मुंबई उन्हें लेकर आ गए और 9 साल की उम्र में ही उन्होंने फिल्म कव्वाली से करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के अंदर श्यामा का नाम जीनत था। उनकी बहुत सारी फ़िल्म मशहूर और यादगार पल में है। परंतु सबसे ज्यादा प्रसिद्ध फ़िल्म में है सावन भादो, दिल दिया था, बरसात की रात ऐसे बहुत सारी फ़िल्म में अच्छा अभिनय करके उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।
कुशाल के साथ जेनिफर ने इंटीमेट होने से पहले रखी शर्त..
इतना ही नहीं बल्कि श्यामा ने बहुत से अवार्ड भी जीते थे। 1998 में उन्होंने एक फिल्म की थी जिसका नाम था शारदा। उसके लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया था। उन्होंने अपने करियर में 175 फिल्मों में काम किया था और उन्होंने बहुत सारी बड़ी बड़ी अभिनेत्री और अभिनेता के साथ काम किया था। जैसे कि मधुबाला, राज कपूर, अशोक आदि।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal