आलीशान घर 6 करोड़ में बेचकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अब वॉशिंगटन डीसी में रहेगी

अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अब वॉशिंगटन डीसी में रहने वाली हैं, ऐसे में उन्हें अपना पुराना घर छोड़ना होगा। अभी तक कमला हैरिस सैन फ्रांसिस्को में बने अपने एक आलीशान घर में रहा करती थीं। कमला हैरिस का पुराना घर दो मंजिला है, जिसे आठ फरवरी को सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी के ऐनी हरेरा के साथ ऑनलाइन सूचीबद्ध किया गया है। हालांकि दस दिन बाद ही एक अज्ञात खरीददार ने एक बेडरूम और बाथरूम वाले अपार्टमेंट को 5.88 करोड़ (7,99,000 डॉलर) रुपये में खरीद लिया है।

कमला हैरिस के सैन फ्रांसिस्को वाले घर का एरिया 1,069 स्क्वायर फुट है और मौजूदा समय में इस घर को कमला हैरिस की खरीदी हुई कीमत से 63 फीसदी ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। कमला हैरिस ने साल 2004 में 3.59 करोड़ रुपये (489,000 डॉलर) में खरीदा था। उसी दौरान कमला हैरिस सैन फ्रांसिस्को की जिला अटार्नी बनी थीं। बता दें कि कमला हैरिस पहली ऐसी अश्वेत और दक्षिण अफ्रीकी महिला हैं, जिन्होंने ये पद हासिल किया।

कमला हैरिस का यह घर सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में स्थित है। जो बहुत सारे रेस्त्रां और नाइट क्लबों से भरा हुआ है। इस घर की पहली मंजिल पर लीविंग रूम और डाइनिंग रूम है। इसके अलावा गैस स्टोव के साथ किचन का सेटअप है। इसके अलावा एक आंगन, बाथरूम, एक चिमनी और कार्यालय के लिए छोटी सी जगह दी हुई है। वहीं दूसरी मंजिल पर बड़ा बेडरूम, बड़ा बाथरूम और टहलने के लिए काफी जगह मिल सकती है। ये बिल्डिंग 1998 में बनाई गई थी और हैरिस दूसरी ऐसी सदस्य हैं, जो इस घर में रही हैं। कमला हैरिस ने असली मालिक से ही साल 2004 में इस घर को खरीदा था।

इस घर का प्रति माह खर्च का अनुमान लगभग 2.72 लाख रुपये है। इसमें घर की बीमा, मूलधन, बंधक सीमा, संपत्ति कर और दूसरे शुल्क शामिल हैं। कमला हैरिस अभी अस्थायी तौर पर ब्लेयर हाउस में रहती हैं, जो व्हाइट हाउस के सड़क के उस पार है और जो राष्ट्रपति का आधिकारिक गेस्टहाउस है। ब्लेयर हाउस में 119 कमरे, 14 बेडरूम, 35 बाथरूम, तीन औपचारिक डाइनिंग रूम, एक पुस्तकालय, एक जिम और एक ब्यूटी सैलून है।

हालांकि सैन फ्रांसिस्को के अलावा कमला हैरिस के पास और भी घर हैं, जिसमें वॉशिंगटन डीसी में स्थित 3,500 स्क्वायर फुट का दो बेडरूम वाला घर भी शामिल है। वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक, कमला हैरिस ने साल 2017 में वॉशिंगटन डीसी में जो 1,700 स्क्वायर फीट का घर खरीदा था, उसमें एक डॉग वॉशिंग स्टेशन भी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com