आपके करियर में बन रहे हैं तरक्की के योग, धन का भी होगा लाभ, जानें आज की अद्भुत राशिफल

आपके करियर में बन रहे हैं तरक्की के योग, धन का भी होगा लाभ, जानें आज की अद्भुत राशिफल

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2020 और दिन बुधवार (Budhwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि-

आज किसी स्वास्थ्य की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक हालात कुछ सामान्य से रहने वाले है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कुछ व्यापारिक गतिविधि कुछ तेज हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम के जीवन में जी रहे लोगों को आज कुछ साथी को लेकर भ्रम हो सकता है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि-

आज अकस्मात लाभ प्राप्त होने के संकेत दिखायी दे रहे हैं। आज घर के सामानों की खरीददारी भी हो सकती है। आज विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से अलग हो सकते हैं। आज जीवनसाथी को अतिरिक्त समय देंगे। प्रेम को लेकर आप की इच्छा आज पूरी हो सकती है। संतान के प्रति दायित्व आप पूर्ण करेंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-पिंक

मिथुन राशि-

शारीरिक स्थिति आज आपकी बेहतर रहेगी। उर्जा का स्तर भी ठीक रहेगा। आज आपका व्यापार सामान्य रहेगा किन्तु आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवन साथी के साथ किसी तरह का मतभेद हो सकता है। आज आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। बच्चों के साथ दोपहर के बाद कुछ मस्ती वाला समय बीता सकते हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा

कर्क राशि-

स्वास्थ्य मे आज कुछ गिरावट आ सकती है। खान पान पर ध्यान रखना चाहिये। आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर काम करने का अवसर प्रदान करेगा। आज व्यापार में लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। आज पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी के व्यवहार से आज आपका मन कुछ क्षुब्ध रह सकता है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद

सिंह राशि-

भाई बहन के लिये आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज कुछ मामलों में क्रोध के कारण आप अपना नियन्त्रण खो सकते हैं। प्रेम के रिश्तों में आपके लिए काफी आनंददायक वाला जिन रहने वाला है। जीवनसाथी के नौकरी की बात तय हो सकती है। सार्वजनिक जीवन मे समय दे सकते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि-

मानसिक अस्थिरता रह सकती है जिससे आप असहज हो सकते है। आज आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। धन की स्थिति आपके काम चलाउ रहेगी। आर्थिक निवेश से बचना चाहिये। आज जीवनसाथी की अस्वस्थ्यता के कारण आपका मन दुखी रह सकता है। संतान की तरफ से निश्चिन्तता रहेगी।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-हरा

तुला राशि-

सिरदर्द जैसी समस्या आज परेशान कर सकती है। धन की प्राप्ति के आसार दिखायी दे रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आज बहुत अधिक मेहनत करेंगे। आज साझेदारी का काम लाभ दे सकता है। आज कोई आपके सामने समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। प्रेमी के साथ कहीं खाने पीने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि-

आज वित्तीय स्थिति को खराब होने से बचाना चाहिये। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्रोध के कारण सिर दर्द की शिकायत हो सकती हैं। ग्रोसरी की दुकान चलाने वालो का आज मुनाफा वाला हो सकता है। आज आपको किसी पूर्व परिचित विपरीत लिंगी को प्रेम प्रस्ताव कर सकते हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि-

आज मेहनत के विपरीत लाभ कम ही प्राप्त होगा। आज सेल्स में काम करने वाले नौकरी पेशा लोग अपने टारगेट को प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हैं। आज अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। वैवाहिक जीवन का सुख अच्छा रहेगा। शिक्षा के सम्बन्ध आज की परिस्थिति बेहतर रहेगी।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा

मकर राशि-

आज शेयर में निवेश के लिए अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सेहत के लिए आप कुछ परिश्रम कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा दिखायी दे रहा है। प्रेमी जीवन के लिये आज का दिन काफी तनाव वाला रहने वाला है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला

कुंभ राशि-

स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। किसी नए व्यापार को शुरु करने के लिए आज आप कोई रुपरेखा तय कर सकते हैं। घर के सदस्यों के लिए कुछ मनोरंजन पर धन खर्च तक सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। संतान के तरफ से आज आपको शुभ स्थिति बनी रहेगी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-काल

मीन राशि-

आज पारिवारिक रिश्तों में आपके लिए काफी आनंददायक दिन बीतेगा। आज सारे काम अपने नियत समय पर पूर्ण होगें। आज कुछ पुराने मामलो के विवाद आज निपट सकते हैं। आज संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में कुछ काल के तल्खी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com