आने वाली मौत को दर्शाते हैं ये सपने, रहें जरा संभलकर

हिन्दू धर्म में शास्त्रों का बड़ा महत्व बताया गया है और इसमें बताई गई बातें व्यक्ति के सुगम जीवन के लिए बहुत जरूरी होती हैं। इसी तरह स्वप्न्शास्त्र में भी ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो व्यक्ति के जीवन से सीधे तौर पर जुड़ी होती है। आज हम आपको स्वप्नशास्त्र में बताए गए उन सपनों की जनकारी देने जा रहे हैं जो आने वाली मृत्यु को दर्शाते हैं और उसका अंदेशा देते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में और बरतें जीवन में सतर्कता।

सपने में भगवान के दर्शन हो रहे हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर सपने में आपने भगवान की टूटी हुई मूर्ति देख ली है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। कहीं से आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

सपने में ऊपर से वृक्ष का गिरना अशुभ माना जाता है। अगर कोई वृक्ष बहुत ऊंचाई से गिरता है इसका मतलब होता है मृत्यु आपके नजदीक है।

अगर आपके सपने में ढोल नगाड़े बजने लगते हैं तो समझ जाइए आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। यह शुभ संकेत नहीं है। अगर किसी का मुंड़न करते देख रहे हैं तो यह भी अच्छा नहीं है। ऐसे सपने रिश्तेदार में किसी की मौत का इशारा देते हैं।

सपने में किसी स्त्री को बिना कपड़ों के देखना अशुभ संकेत होता है। कहा जाता है इससे मौत नजदीक आती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com