आज स्मार्टफोन सिर्फ मनोरंजन या बीतचीत का ही जरिया नहीं है

अगर आप चाहें तो इससे पैसा भी कमा सकते हैं। हम आपको 5 ऐसे मोबाइल एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जरिए यूजर्स घर बैठे ही पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर महज एक या 2 घंटे समय बीताना होगा।

Vigo video:

इन दिनों यह एप काफी पॉपुलर हो रही है। इसे मोबाइल में इंस्टॉल कर अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद इसे गूगल, फेसबुक और ट्विटर से लिंक करें। यहां आप अपनी छोटी-छोटी वीडियो बनाकर डाल सकते हैं। अगर आप वीडियो पर फ्लैम्स आते हैं तो आप इंपोर्ट डॉलर की मदद से इन्हें पे-पल अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Kwai:

इस एप में यूजर्स को coin दिए जाते हैं। 100 coin 1 डॉलर के बराबर होते हैं। इस एप में यूजर्स 12, 17 और 57 सेकेंड्स की वीडियो डाल सकते हैं। इसमें भी महज वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं।

Google opinion rewards:

इस एप को गूगल ने बनाया है। इस पर आपको कुछ सर्वे करने होते हैं। जिसके पैसे भी मिलते हैं। आपको बता दें कि सर्वे के अनुसार ही पैसे तय किए जाते हैं।

Champcash:

इस एप के जरिए आप एप्स को डाउनलोड करके पैसा कमा सकते हैं। यानी सबसे पहले आपको इस एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस एप्लीकेशन में आपको कुछ मोबाइल एप्स अपने मोबाइल में कुछ समय के लिए डाउनलोड करनी होंगी जिसके पैसे आपको मिलेंगे। इसके अलावा आप अपने दोस्तों को इनवाइट करके भी पैसा कमा सकते हैं।

True Balance:

इस एप से यूजर्स फ्री में अपने मोबाइल पर रिचार्ज कर सकते हैं। इस एप को इंस्टॉल करने के बाद 1 ऑफर पूरा करना होगा। इससे आपको 5 से 10 रुपये का बोनस मिलेगा। साथ ही आप एप को अपने दोस्तों को रेफर करके भी पैसा कमा सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com