कैसा रहेगा आपके लिये शुक्रवार का दिन जाने अपने राशिफल से, दिनांक- 10 मार्च 2017

मेष- उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कहीं अटकी है पेमेंट तो यहां जलाएं रोज दीपक, जाने इसका महत्व

कैसा रहेगा आपके लिये शुक्रवार का दिन जाने अपने राशिफल से, दिनांक- 10 मार्च 2017वृषभ- कामकाज में बेहतर परिवर्तन देखने को मिलेगा। खेल व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल व्यक्ति से प्रभावित होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन- पूंजी निवेश के मामले में सावधानी बरतें। व्यावसायिक उथल-पुथल, घरेलू कलह एवं सामंजस्य की कमी के कारण मानसिक तनाव बढेगा।

कर्क- नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी और गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

सिंह- आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

कन्या- नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षा को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थय कुछ नरम रहेगा।

तुला- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपकी व्यस्तता बनी रहेगी।

 वृश्चिक- दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

कान्हा के माथे केसरिया गुलाल, मथुरा में मचा होली का धमाल

धनु- सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है।

मकर- ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरूआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

कुंभ- इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

मीन- इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com