आखिरी फेरे के वक्त इस बडी वजह से पापा के गले लगकर रो पड़ी थी दीपिका…

शादी में हर लडकी रो देती है दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी यानी दीपिका रणवरी इटली में अपनी शाही शादी कर मुंबई लौट आए है। दोनों की खूब तस्वीर वायरल हो रही है। कई घंटों तक शादी की कोई तस्वीर वायरल तक नहीं हुई थी। लेकिन अब दोनों की शादी की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

दीपिका की सिंधी शादी के दौरान एक आनंद कारज की रस्म हुई थी। इस रस्म के वक्त दीप‍िका काफी इमोशनल हो गई थीं। इस मौके पर रणवीर सिंह दीपिका को संभाला था। खबर है कि आनंद कारज के समय हर्षदीप कौर जब गुरबाणी ‘एक ओंकार…’ की लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं, उस वक्त दीप‍िका बहुत इमोशनल हो गईं। वो खुद को संभाल रही थीं लेकिन जब आख‍िरी फेरा लेने के बाद दीप‍िका की नजर उनके प‍िता प्रकाश पादुकोण से मिली तो खुद को रोक नहीं सकीं। जिसके बाद दीप‍िका अपने पापा प्रकाश पादुकोण के गले लगकर रो पड़ी।

नई नवेली दुल्हन मांग में सिंदूर लाल चुनरिया पहने देश लौटीं दीपिका, प्रोटेक्टिव रणवीर…

जिसके बाद रणवीर ने अपने ससुर प्रकाश पादुकोण को गले लगाया। उन्हें संभालने के बाद रणवीर ने ये वादा किया कि वो उनकी बेटी का हमेशा ख्याल रखेंगे। रणवीर ने ज‍िस तरह दीप‍िका और उनके पापा को संभाला। आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका आज सुबह मुंबई लौट आए है। दीपिका अपने ससुराल पहुंकर मीडियाकर्मी के सामने आई। दोनों ने दीपिका को कई पोज दिए। इतना ही नहीं मीडिया ने दोनों को शादी की बंधाई दी। है। रणवीर के घर को लाइट और सफेद फूलों से सजाया गया है।

दीपिका को सफेद फूल पसंद होने के कारण ही इन फूलों का चुनाव किया गया है। आपको बता दें कि रणवीर की बहन रीतिका भावनानी और उनके पापा ने दीपिका के लिए यह खास इंतजाम किया है। बता दें कि 21 नवंबर को बैंगलोर में रिसेप्शन देंगे। तो वहीं 28 नवंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे जिसमें फैमिली और मीडिया होगी तो वहीं 1 दिसंबर को भी एक रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करेंगे। शादी में परिवार के कुछ खास लोग ही नजर आए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com