आंवला नवमी: आज करें ये अचूक उपाय, मिलेगा अपार धन…

इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और उसके नीचे बैठकर खाना खाया जाता है।कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष नवमी यानी आज आंवला नवमी है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिव जी का निवास होता है, यही वजह है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने पर इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

आंवला नवमी पर करें ये उपाय

आंवला नवमी वाले दिन पेड़ के नीचे बैठकर भगवान शिव, विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजा करें, ऐसा करने से घर में पैसों की कमी दूर हो सकती है।

गरीबों और ब्राह्मणों को आंवला दान करें, कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाएं और ब्राह्म्णों को खिलाएं ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

आंवला नवमी के दिन घर में आंवले का पौधा लगाएं, ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

आंवला नवमी: जानिए आंवले के वृक्ष के नीचे खाना खाने के फायदे…

आंवला नवमी वाले दिन आंवले के पेड़ पर हल्दी का स्वस्तिक बनाएं, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

आंवला नवमी पर चंदन व हल्दी मिलाकर आंवले की जड़ में डालें, ऐसा करने से आपका रुका हुआ पैसा जल्दी मिल सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com