अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार संजय दत्त सहित इन सेलेब्स ने दी रामनवमी की बधाई, बोले ‘श्री राम जल्द ही कष्टों का अंत करें’

देश में बुधवार 21 अप्रैल को राम नवमी के त्योहार को काफी धूम-धाम से मचाया जा रहा है। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही हैं और ऐसे में लोग घरों में बैठकर भगवान राम की आराधना कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट कर सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। जय सिया राम।’

अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को राम नवमी के शुभकामनाएं दी हैं। फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं सभी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और सभी से सावधानी बर्तने का आग्रह करता हूं। भगवान राम हम सभी पर कृपा करें और जल्द ही सभी के कष्टों का अंत करें।’

साउथ की एक्ट्रेस की राशी खन्ना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर कर फैंस को श्री राम जन्मोत्सव की बधाई दी हैं। ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘राम नवमी के इस शुभ अवसर पर भगवान राम हम सभी को लिए अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति का आशीर्वाद दें।’

इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को श्री राम जन्मोत्सव की बधाई दी है। ट्विटर पर अपने फैंस को बधाई देते रामायण का एकश्लोकी का एक लिंक शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जय श्री राम! एकश्लोकी रामायण (इस एक मंत्र के जाप मात्र से ही मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने)’

साथ ही और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया के हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं और इस कोविड-19 महामारी के अंत की भी प्रार्थना की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com