अब भारत में देगा दस्तक Samsung Galaxy Tab S6 ड्यूल कैमरे के साथ…

Samsung Galaxy Tab S6 को S Pen stylus के साथ इस साल अगस्त में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस Tab की शुरुआती कीमत 649 डॉलर यानी करीब Rs 44,780 है।

स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया ये डिवाइस अब जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। जिसका संकेत कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के जरिए किया गया है। हालांकि भारत में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया। 

Samsung India के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर किए गए पोस्ट में Galaxy Tab S6 की इमेज के साथ Coming soon लिखा हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि ये डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। भारत में लॉन्च होने वाले Galaxy Tab S6 में लगभग वहीं फीचर्स दिए जाएंगे ​जो कि ग्लोबल वेरिएंट में उपयोग किए गए हैं।

Samsung Galaxy Tab S6 में 10.5 इंच का WQXGA Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। इसे Qualcomm Snapdragon 855 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें बेहतर ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए Adreno 640 का इस्तेमाल किया गया है। 

ग्लोबल बाजार में Galaxy Tab S6 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें 6GB + 128GB स्टोरेज और 8GB + 256GB स्टोरेज शामिल है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,040mAh की बैटरी दी गई है। 

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Tab S6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें f/2.0 aperture के साथ 13 मेगापिक्सल का ​प्राइमरी कैमरा और f/2.2 aperture के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Android 9 Pie ओएस पर आधारित इस डिवाइस में S-Pen stylus का उपयोग किया गया है जो कि केवल 10 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com